October 27, 2025 12:19 am

  • होम
  • राष्ट्रिय
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • कारोबार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • सम्पादकीय
  • स्वास्थ्य
  • संपर्क
Menu
  • होम
  • राष्ट्रिय
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • कारोबार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • सम्पादकीय
  • स्वास्थ्य
  • संपर्क

कडी सुरक्षा के साथ शुरू हुई पवित्र अमरनाथ यात्रा! देशभर से पहुंच रहे यात्री

admin by admin
July 2, 2022
in राष्ट्रिय
0
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger


यात्रा को लेकर यात्रीयो मे उत्साह की लहर

 पवित्र अमरनाथ यात्रा गुरुवार (30 जून) से शुरू हो गई। श्रद्धालुओं का पहला जत्था बाबा अमरनाथ के दरबार में पहुंचने लगा है। गुरुवार सुबह पहलगाम कैंप में जब श्रद्धालुओं का पहला जत्था पहुंचा तो वहां उत्साह का माहौल था। बाबा बर्फानी के जयकारे से यात्रा मार्ग गूंज उठा। स्थानीय लोगों ने अमरनाथ यात्रियों का स्वागत किया। गुरुवार सुबह बालटाल और चंदनवाड़ी से श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना हुआ।


ज्ञात है कि इस बार अमरनाथ यात्रा को लेकर केंद्र और जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इस बार पवित्र अमरनाथ गुफा में रिकॉर्ड श्रद्धालुओं के पहुंचने की आशा जताई जा रही है। नुनवान आधार शिविर से 2,750 तीर्थयात्रियों के एक जत्थे के दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित गुफा मंदिर के लिए रवाना होने के साथ ही वार्षिक अमरनाथ यात्रा बृहस्पतिवार को शुरू हो गई। उपायुक्त पीयूष सिंगला ने अनंतनाग जिले के पहलगाम में नुनवान आधार शिविर से तीर्थयात्रियों के जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सिंगला ने बताया कि 43 दिवसीय तीर्थयात्रा का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए सभी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ हमारा प्रयास यह सुनिश्चित करना है कि तीर्थयात्री सुरक्षित महसूस करें और शांतिपूर्वक तरीके से मंदिर की पवित्र गुफा में शिवलिंग के दर्शन कर पाएं।”


जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार सुबह जम्मू शहर के भगवती नगर आधार शिविर से अमरनाथ यात्रा के लिए 4,890 तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को कश्मीर के पहलगाम और बालटाल आधार शिविरों की यात्रा के लिए रवाना किया गया।अधिकारियों ने बताया कि श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) ने प्राकृतिक रूप से बने बर्फ के शिवलिंग के ऑनलाइन दर्शन करने की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने कहा कि इस साल तीर्थयात्रियों की संख्या सामान्य से अधिक होने की उम्मीद है क्योंकि यह यात्रा कोरोना के बाद करीब तीन साल बाद शुरू हुई है। बता दें कि वर्ष 2019 में केंद्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद-370 के अधिकतर प़्रावधान को रद्द करने के बाद यात्रा बीच में ही स्थगित कर दी गई थी, जबकि साल 2020 और 2021 में कोविड-19 वैश्विक महामारी की वजह से भी यात्रा बंद की गई थी।


पवित्र अमरनाथ यात्रा इस वर्ष 11 अगस्त को रक्षा बंधन पर समाप्त होगी। 

  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
Previous Post

भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की यह अत्यंत आश्चर्यजनक है, किंतु यही भक्तो का यही मानना है!

Next Post

पद्मश्री भिखारी ठाकुर जी का पुण्यतिथि

Related Posts

74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला पंचायत कबीरधाम में शान से लहराया तिरंगा
राष्ट्रिय

74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला पंचायत कबीरधाम में शान से लहराया तिरंगा

by admin
January 27, 2023
राष्ट्रिय

हिन्दू युवा मंच दुर्ग द्वारा आज जैन समाज के पवित्रतम तीर्थ स्थल श्री सम्मेद शिखर जी को पर्यटन स्थल में परिवर्तन करने के झारखंड सरकार के आदेश को केंद्र सरकार द्वारा परिवर्तित कर पुनः तीर्थ स्थल बनाए जाने के निर्णय का स्वागत किया गया.

by admin
January 6, 2023
राष्ट्रिय

सिक्किम में बड़ा हादसा, दोपहर मे खाई में गिरा सेना का ट्रक, 16 जवानों की मौत जेमा इलाके की घटना राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री ने जताया शोक

by admin
December 23, 2022
राष्ट्रिय

अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद की केन्द्रीय बैठक मे मध्यप्रदेश के अतुल राठोर,कमलेश रायचंदानी और सुरेंद्र सिह को मिली बडी जिम्मेदारी,डा तोगड़िया ने की नियुक्ति

by admin
November 18, 2022
राष्ट्रिय

कार्तिक पूर्णिमा पर काशी विश्वनाथ धाम में मनायी गई देव दीपावली, 12 लाख दीपों से जगमगे बनारस के सभी घाट,मथुरा मे भी मनाई गई भव्य दीपावली

by admin
November 7, 2022
राष्ट्रिय

भारत जोड़ो यात्रा में दिखा युवा सोच और युवा जोश का संगम, राहुल गांधी के साथ चल रहे हैं राहुल राव भारत जोड़ो यात्रा में दिखा युवाओं का दम, यात्रा मे चल रहे हैं हजारों युवा

by admin
October 29, 2022
राष्ट्रिय

सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) अनिल चौहान को देश का नया चीफ डिफेंस (CDS)किया गया नियुक्त,जरनल विपिन रावत के निधन के बाद से था पद खाली

by admin
September 28, 2022
राष्ट्रिय

नवरात्र दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की जाती है पूजा,काशी में है मां ब्रह्मचारिणी का मंदिर, करती हैं हर मनोकामना पूरी

by admin
September 27, 2022
Next Post

पद्मश्री भिखारी ठाकुर जी का पुण्यतिथि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us
Facebook-f Instagram Youtube

© 2023
Made with ❤