October 27, 2025 12:21 am

  • होम
  • राष्ट्रिय
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • कारोबार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • सम्पादकीय
  • स्वास्थ्य
  • संपर्क
Menu
  • होम
  • राष्ट्रिय
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • कारोबार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • सम्पादकीय
  • स्वास्थ्य
  • संपर्क

पाकिस्तानी भैंस को हराकर हरियाणा की मुर्रा नस्ल की भैंस सरस्वती के नाम है दुनिया में सबसे ज्यादा दूध देने का वर्ल्ड रिकॉर्ड।

admin by admin
January 12, 2022
in कारोबार
0
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger

कीमत 51 लाख । सुरक्षा में तैनात रहते हैं दो गार्ड। 33 लीटर दूध देती है रोजाना।

दरअसल में आपको बताते चलें कि पंजाब के लुधियाना में एक भैंस का नाम ‘सरस्वती’ है। ‘लक्ष्मी’ की इस पर पूरी कृपा है। भैंस की कीमत 51 लाख रुपये है। लुधियाना के किसान पवित्र सिंह ने इसे हरियाणा के हिसार के किसान से 51 लाख रुपये में खरीदा। यह भैंस रोजाना 33 लीटर दूध देती है
51 लाख की सरस्वती के अलावा तीन अन्य भैंसे हैं। सरस्वती को बाकी पशुओं की तरह चारा और दाना दिया जाता है। सामान्य खुराक के बावजूद सरस्वती दूध देने के मामले में बाकी पशुओं से खास है।
किसान पवित्र ने बताया कि सरस्वती 33 लीटर से ज्यादा दूध देती है। हरियाणा की मुर्राह नस्ल की विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली सरस्वती भैंस 51 लाख रुपए में सोमवार को बिक गई। यह हिसार जिले के लितानी के किसान सुखबीर सिंह ढांडा के पास थी। भैंस सरस्वती ने 33.131 किलोग्राम दूध देकर पाकिस्तान की भैंस का रिकॉर्ड तोड़ा था। सरस्वती को लुधियाना के पवित्र सिंह ने खरीदा है। सुखबीर को सरस्वती के चोरी होने का डर था। वह उसे एक करोड़ रुपए में भी बेचने को तैयार नहीं थे।

दरअसल, सुखबीर कुछ दिन पहले सरस्वती को लेकर लुधियाना के जगरांव में डेयरी एंड एग्री एक्सपो में भाग लेने गए थे। वहां सरस्वती ने 33.131 किलो दूध देकर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया था, जिस पर उन्हें दो लाख रुपए का इनाम देकर सम्मानित किया गया। इससे पहले सबसे अधिक दूध देने का रिकॉर्ड पाकिस्तान की भैंस के नाम था, जिसने 32.050 किलो ग्राम दूध दिया था।
एक लाख 30 हजार रुपए में खरीदा था
भैंस बेचने से पहले किसान ने समारोह का आयोजन किया, जिसमें हिसार के अलावा राजस्थान, यूपी, पंजाब के करीब 700 किसान शामिल हुए। सुखबीर सिंह ने बताया कि उन्होंने सरस्वती को एक लाख 30 हजार रुपए में करीब चार साल पहले बरवाला के खोखा गांव के किसान गोपीराम से खरीदा था। इसके बाद सरस्वती ने कई बच्चों को जन्म दिया। फिलहाल दूध और सीमेन बेचकर एक लाख रुपए से अधिक की कमाई कर रहे हैं।

सुखबीर सिंह ने सरस्वती को करीब चार साल पहले एक लाख 30 हजार रुपए में खरीदा था। –
सरस्वती ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से पहले भी रचे कई कीर्तिमान
सुखबीर सिंह ढांडा को सरस्वती ने पहले भी गर्व का कई मौका दिया है। वह बताते हैं, ‘सरस्वती ने पिछले साल 29.31 किलो दूध देकर हिसार में फर्स्ट प्राइज जीता था। हिसार के ही सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ बफलो रिसर्च के कार्यक्रम में 28.7 किलो दूध देकर वह अव्वल रही थी। हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के आयोजन में भी 28.8 किलो मिल्क प्रॉडक्शन के साथ उसने प्रतियोगिता जीती थी।’

मनीष कुमार पांडेय की रिपोर्ट

  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
Previous Post

झारखंड वैगन और ट्रॉली के बीच जोरदार टक्कर में तीन रेलकर्मी की मौत, कई घायल, घटना बरकाकाना- बरवाडीह रेलखंड में:

Next Post

ताइवान के सीमा में एक बार फिर घुसे चीनी लड़ाकू विमान, दावा ताइवान का:

Related Posts

कारोबार

केंद्र सरकार बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए काफी सक्रिय हो गई है

by admin
May 22, 2022
कारोबार

मोटा पैसा कमाना है तो टि्वटर फेसबुक के माध्यम से कर सकते हैं ऑनलाइन व्यापार।

by admin
February 23, 2022
कारोबार

बजट 2022 : संसद का बजट सत्र आज से प्रारंभ हो रहा है, महामहिम दोनों सदनों को संबोधित करेंगे:

by admin
January 31, 2022
कारोबार

बैंक में लगा दी आग लोन नहीं मिला तो :

by admin
January 11, 2022
कारोबार

200 तक का डिजिटल भुगतान बिना इंटरनेट के हो सकेगा,RBI का ऐलान

by admin
January 4, 2022
कारोबार

एक लाख से ज्यादा डीजल वाहनों का रजिस्ट्रेशन रद्द, 43 लाख पेट्रोल बानो पर लटकी तलवार- दिल्ली= नई दिल्ली

by admin
January 2, 2022
Next Post

ताइवान के सीमा में एक बार फिर घुसे चीनी लड़ाकू विमान, दावा ताइवान का:

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us
Facebook-f Instagram Youtube

© 2023
Made with ❤